- Post by Admin on 01-09-2024 05:15:57pm
मध्यप्रदेश/भिण्ड/ विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं अटेर विधायक हेमन्त कटारे दो दिवसीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे । उन्होंने आज क्षेत्र के 10 गाँवो में जाकर ग्रमीणों के बीच चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण के लिए तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री कटारे आज अपने विधानसभा क्षेत्र के केनरा,पचौरियन का पुरा,शुक्लपुरा,बढ़पुरा,बढ़पुरी, निवारी, सारूपुरा,विजयगढ़, पिथनपुरा, ऐंतहार गाँवो में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निदान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देशित किया। श्री कटारे ने कहा कि अटेर क्षेत्र मेरा राजनीतिक क्षेत्र नही है,अपितु मेरा परिवार है, अगर परिवार में किसी भी व्यक्ति पर कोई कष्ट आएगा तो हम एवं हमारा परिवार सदैव अटेर की जनता के बीच खड़ा मिलेगा। श्री कटारे ने ग्रामीणों की समस्याओं के लिए कई जगह विकास कार्य हेतु अपने विधायक निधि से काम कराने के लिए भी बोला उन्होंने कहा हम इसीलिए आपके बीच में आये है,कि आपकी सार्वजनिक समस्याओं को हम आप सबके बीच बैठकर निपटारा कर सकें विधायक निधि सिर्फ आपके लिए है,इस पर न तो हमारे यहाँ कोई टैक्स लगता है और न कोई कमीशन खोरी होती है,जो भी होगा आपके बीच आकर आप जैसे कहेगें वैसे खर्च ही खर्च किया जाएगा । उपनेता हेमंत कटारे आज 2 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 बजे शांकरी,10 : 30 बाहराय पुरा,11 बजे भदाकुर,12 : 30 बजे दीनपुरा खोड़, 1 : 30 खुर्द, 2:30 महापुर,3: 30 बरोही,05 बजे गडुपुरा चौपाल में जनसमस्याओं को सुनेंगे।

